प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अयोध्या में करेंगे दर्शन-पूजन

Onlinetadka
\"प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अयोध्या में करेंगे दर्शन-पूजन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्हें मंगलवार, 25 नवंबर को अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

प्रधानमंत्री ने लिखा, “प्रभु श्री राम भारतवर्ष की आत्मा, उसकी चेतना और उसके गौरव का आधार हैं। मेरे लिए यह परम सौभाग्य की बात है कि कल 25 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे अयोध्या के दिव्य-भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन का अवसर प्राप्त होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि दोपहर करीब 12 बजे वे श्री रामलला के पवित्र मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज के विधिवत आरोहण के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।

पीएम मोदी ने ध्वज की महत्ता का उल्लेख करते हुए लिखा, “यह ध्वज भगवान श्री राम के तेज, शौर्य और उनके आदर्शों के साथ-साथ हमारी आस्था, अध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।”

प्रधानमंत्री की यह यात्रा अयोध्या में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण विशेष मानी जा रही है। देशभर में इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Comment