प्रयोगशाला सहायक / सैम्पलर ग्रेड-2 पदों की भर्ती परीक्षा (PLII25), ऑनलाइन आवेदन

Onlinetadka

प्रयोगशाला सहायक / सैम्पलर ग्रेड-2 पदों की भर्ती परीक्षा (PLII25), ऑनलाइन आवेदन

Description: छत्तीसगढ़ व्यापम, नवा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक /सैम्पलर ग्रेड -२ के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी व्यापर के Officeal Website में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है . भर्ती परीक्षा की जानकारी आप निचे देख सकते है।

Details

Post Nameप्रयोगशाला सहायक /सैम्पलर ग्रेड -२
Post Date02/01/2026
Tatal Vacancy13

Important Dates

Starting Date for Apply Online02/01/2026
Last Date for Apply Online27.01.2026 (मंगलवार) सायं 5:00 बजे तक
Last date and time for making Online Fee Payment27.01.2026 (मंगलवार) सायं 5:00 बजे तक
Error Correction Period28.01.2026 से 30.01.2026, सायं 5:00 बजे तक
Tentative Exam Date (CBT)22.03.2026 (रविवार)

Examination Fee

General/OBC/EWS (male)
ST/SC/Female/Ex-Serviceman

Age Limit (as on 01-01-2025)

Minimum Age Limit21 वर्ष
Maximum Age limit
Age relaxation is applicable as per rulesराज्य शासन द्वारा
समय-समय पर जारी निर्देशों / प्रावधानों के अनुसार

Qualifications

  • विज्ञान विषय में (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण तथा इलेक्ट्रिॉनिक्स में आई.टी.आई. प्रमाण पत्र, अथवा
  • विज्ञान विषय में पुरानी हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण के साथ विज्ञान विषय के स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण तथा इलेक्ट्रिॉनिक्स में आई.टी. आई. प्रमाण-पत्र, अथवा
  • जीवविज्ञान /पर्यावरण विज्ञान / वनस्पति शास्त्र / रसायन शास्त्र / भौतिक शास्त्र विषय में स्नातक उपाधि

Important Links

Apply Online LinkClick Here
View NotificationClick Here
Official Websitehttps://vyapamcg.cgstate.gov.in/

नियम एवं शर्तें – संक्षिप्त

इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए निम्न प्रमुख नियम एवं शर्तें लागू होंगी:

  • आवेदक का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • चयनित उम्मीदवारों को 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रखा जाएगा।
  • पदों की संख्या आवश्यकता अनुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
  • महिलाओं को नियमानुसार क्षैतिज आरक्षण मिलेगा; महिला अभ्यर्थी के चयन न होने पर पद उसी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी से भरा जाएगा।
  • भूतपूर्व सैनिकों एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • SC/ST/OBC अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा जारी वैध जाति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
  • आवेदन तिथि तक सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र वैध (जीवित) होने चाहिए।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद जन्मतिथि, श्रेणी या वर्ग में परिवर्तन मान्य नहीं होगा
  • निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता शर्तों की पूर्ति अनिवार्य है; अयोग्य पाए जाने पर किसी भी चरण में उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है।
  • चयन के समय सभी मूल शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
  • जन्मतिथि सत्यापन हेतु जन्म प्रमाण-पत्र या हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी की अंकसूची प्रस्तुत करनी होगी।
  • शासकीय/अर्धशासकीय सेवा में कार्यरत अभ्यर्थियों को नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) देना होगा।
  • न्यूनतम वैवाहिक आयु से पूर्व विवाह करने वाले अभ्यर्थी अपात्र माने जाएंगे।
  • व्यापम की भूमिका केवल परीक्षा आयोजन व परिणाम घोषित करने तक सीमित रहेगी; नियुक्ति प्रक्रिया विभाग द्वारा की जाएगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process) – संक्षेप में

  • चयन हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), नवा रायपुर द्वारा किया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • मेरिट अनुसार दस्तावेज सत्यापन के बाद नियुक्ति आदेश जारी होगा।
  • मुख्य मेरिट सूची के साथ प्रतीक्षा सूची (Waiting List) भी जारी होगी, जो अधिकतम 1 वर्ष तक वैध रहेगी।
  • समान अंक की स्थिति में अधिक आयु (जन्मतिथि पहले होने वाले) अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • अभ्यर्थी की पात्रता या अपात्रता पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, नवा रायपुर को होगा।
  • चयनित उम्मीदवार को नियुक्ति से पूर्व पुलिस सत्यापन कराना तथा जिला चिकित्सालय के मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य फिटनेस प्रमाण-पत्र प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
  • नियुक्त कर्मचारी पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 लागू होंगे और वे पूर्णतः नियोक्ता के नियंत्रण में कार्य करेंगे।
  • यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी; निर्धारित शर्तों के अनुसार सेवा कभी भी समाप्त की जा सकती है।
  • सेवा समाप्ति कर्मचारी या नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा एक माह की पूर्व सूचना देकर अथवा एक माह का वेतन देकर की जा सकेगी।
  • चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर की जाएगी।
  • संपूर्ण चयन प्रक्रिया से संबंधित निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होंगे, जिन पर कोई दावा मान्य नहीं होगा।

Stay connected—visit onlinetadka.in/ regularly for the latest job updates.

Read : “Right to Disconnect” निजी विधेयक लोकसभा में पेश

1 thought on “प्रयोगशाला सहायक / सैम्पलर ग्रेड-2 पदों की भर्ती परीक्षा (PLII25), ऑनलाइन आवेदन”

Leave a Comment