गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में महतारी वंदन योजना e-KYC अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़: जिले में महतारी वंदन योजना MVY e-KYC अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक WCD ऑफिस, पेंड्रा में आयोजित हुई, जिसमें सभी CSC VLE (Common Service Center संचालक) की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई थी।
बैठक का उद्देश्य
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रहे MVY e-KYC सत्यापन अभियान को तेज करना और 100% लाभार्थियों का सत्यापन सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पात्र लाभार्थी का e-KYC अधूरा नहीं रहना चाहिए।
प्रदेश में वर्तमान स्थिति में कुल 69,04,133 पात्र हितग्राही है। MVY e-KYC मुख्या रूप से उन 65 लाख हितग्राहियो के लिए अनिवार्य है जिनका सत्यापन अभी शेष है। इसमें प्रदेश के सभी 33 जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रो के पात्र हिग्राही शामिल हैं।

राज्य में हाल ही में जारी आधिकारिक पत्र में MVY e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) सत्यापन अभियान को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यह अभियान सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के डेटा को सही और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं का लाभ केवल पात्र व्यक्तियों तक ही पहुंचे।
बैठक में राज्य एवं जिला स्तर के अधिकारी शामिल हुए:
- राज्य कार्यालय से श्री प्रदीप सर
- जिला प्रबंधक श्री देवेश सर
- जिले के सभी CSC VLE (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)
अधिकारियों ने सभी VLE को अभियान को प्राथमिकता देने और समय में MVY e-KYC कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
समय सीमा –
- MVY e-KYC की प्रक्रिया परियोजना समय 01 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक पूर्ण किया जाना है
MVY e-KYC अभियान पर दिए गए निर्देश
बैठक में अधिकारियों द्वारा कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए:
1. 100% MVY e-KYC लक्ष्य
सभी लाभार्थियों का e-KYC जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
2. डेटा मिलान पर विशेष ध्यान
- आधार, नाम और बैंक खाते की जानकारी सही हो
- किसी भी प्रकार की गलती को तुरंत सुधारा जाए
3. फील्ड लेवल पर सक्रियता
- VLE गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें
- जरूरतमंदों की e-KYC प्रक्रिया में सहायता करें
4. तकनीकी समस्याओं का समाधान
- बायोमेट्रिक या OTP संबंधित समस्याओं को तुरंत हल किया जाए

MVY e-KYC नहीं कराने पर क्या होगा?
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि:
- जिन लाभार्थियों का e-KYC पूरा नहीं होगा, उन्हें योजना का लाभ मिलने में बाधा आ सकती है
- भविष्य में उनका नाम सूची से हटाया भी जा सकता है
VLE की भूमिका पर जोर
अधिकारियों ने CSC VLE की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्हें निर्देश दिया गया कि:
- हर पात्र लाभार्थी तक पहुंच बनाएं
- e-KYC प्रक्रिया को सरल और तेज बनाएं
- रोजाना प्रगति की रिपोर्ट दें
MVY e-KYC कार्य से पहले की तैयारियां
| आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भूमिका | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, MVY e-KYC हेतु पात्र हितग्राहियो को शिविर कार्यक्रम के बारे में पहले से सूचित करेंगे और उन्हें निर्धारित दिनांक में शिविर स्थल तक लाने में सहायता करेंगे। एक दिन में अधिकतम 100 हितग्राहियो को शिविर स्थल पर लाना होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा सुचना बोर्ड, मुनादी , व्हाट्सप्प ग्रुप और अन्य स्थानीय माध्यमों का उपयोग कर हितग्राही को सूचित किया जायगा |
| बैठने की व्यवस्था | ग्राम पंचायत सचिव , वार्ड प्रभारी और अन्य स्थानीय निकायों से समन्वय कर e-KYC कार्य के लिए ग्राम पंचायत भवन या वार्ड कार्यालय में बैठने की उचित व्यवस्था , बिजली आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। |
| CSC VLE की भूमिका | CSC VLE द्वारा e-KYC के हेतु निर्धारित बैनर पोस्टर एवं समय सारणी को अपने सेंटर अथवा शिविर स्थल में प्रदर्शित करना होगा। |
| जिला स्तरीय समन्वय | जिला स्तर पर CSC जिला प्रबंधक और महिला एवं बल विकास विभाग के अधिकारियो द्वारा शिविर कार्यक्रमों का निरंतर समन्वय और देखरेख की जायगी कटी किसी भी तरह की तकनीकी समस्या का समाधान किया जा सके |
अभियान में आने वाली चुनौतियां
बैठक में कुछ चुनौतियों पर भी चर्चा की गई:
- ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या
- लोगों में जागरूकता की कमी
- दस्तावेजों में त्रुटियां
इन समस्याओं को दूर करने के लिए विशेष रणनीति बनाने पर जोर दिया गया।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने सभी VLE और संबंधित अधिकारियों से अपील की कि वे इस अभियान को गंभीरता से लें और समय पर लक्ष्य पूरा करें। साथ ही लाभार्थियों से भी आग्रह किया गया है कि वे जल्द से जल्द अपना MVY e-KYC कराएं।
MVY e-KYC क्या है और क्यों जरूरी है?
MVY e-KYC एक डिजिटल प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से हितग्राहियो की पहचान आधार आधारित सत्यापन से की जाती है।
MVY E-KYC से सरकार राज्य में अपात्र फर्जी एवं डुबलीकेट हितग्राही की पहचान कर उसे महतारी वंदन योजना से बाहर करना है। आधार आधारित सत्यापन से राज्य से Data Accuracy बढ़ेगी एवं सिर्फ पात्र हितग्राही को ही योजना का लाभ मिल पाएगा।
इसके माध्यम से –
- फर्जी और डुप्लीकेट हितग्राहियो को हटाया जाता है
- पात्र हितग्राहियो को लाभ सुनिश्चित किया जाता है
- डेटा की शुद्धता बढ़ाई जाती है
- सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता आती है
e-KYC अभियान के मुख्य उद्देश्य
आधिकारिक पत्र में इस अभियान के कई महत्वपूर्ण उद्देश्य बताए गए हैं:
- 100% सत्यापन सुनिश्चित करना
सभी लाभार्थियों का e-KYC पूरा करना अनिवार्य है।
- डेटा की शुद्धता
नाम, आधार नंबर, बैंक विवरण आदि में किसी भी त्रुटि को सुधारना।
- डुप्लीकेट रिकॉर्ड हटाना
एक ही व्यक्ति के कई रिकॉर्ड को समाप्त करना।
- पारदर्शिता और जवाबदेही
सुनिश्चित करना कि केवल पात्र व्यक्ति ही लाभ प्राप्त करें।
पात्रता (Eligibility Criteria)
सभी पंजीकृत लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य है, जिनका नाम, जन्मदिन, लिंग अथवा आधार नंबर में कोई त्रुटि है उनको, उन्हें सुधार करना होगा। इसके बाद ही KYC हो पाएगा। सरकारी योजनाओं से जुड़े सभी लाभार्थी इसमें शामिल हैं
सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज जरूरी हैं:
- आधार कार्ड
- महतारी वंदन योजना पंजीयन नंबर
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- आधार बायोमेट्रिक सत्यापन
- लाइव फोटो (KYC के दौरान हितग्राही का लाइव फोटो खींचा जायगा )
आधिकारिक पत्र में e-KYC के कई तरीके बताए गए हैं:
- मोबाइल OTP सत्यापन
मोबाइल नंबर पर OTP के माध्यम से मोबाइल नंबर सत्यापित की जाती है।
- बायोमेट्रिक सत्यापन
फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन द्वारा सत्यापन।
- फोटो खींचना (Live Photo)
आधार सत्यापन के बाद हितग्राही है लाइव फोटो खींच कर अपलोड करना होगा
जानकारी मिलान का स्वरुप
e-KYC कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना अनिवार्य है-
- प्रारंभिक मिलान – e-KYC की प्रक्रिया तभी शुरू की जा सकेगी जब महतारी वंदन योजना हेतु पंजीकृत हितग्राही के आवेदन नम्बर और पंजीयन के समय दर्ज किए गए आधार नम्बर का डेटाबेस से पूर्ण मिलान हो।
- लाइव फोटो कैप्चर – डेटा मिलान के बाद, सत्यापन प्रक्रिया में हितग्राही का लाइव फोटो कैमरा के माध्यम से खीचा जाएगा।
- बायोमैट्रिक प्रमाणिकरण – फाटो खीचने के बाद, बायोमैट्रिक मशीन का उपयोग करके हितग्राही का अंतिम e-KYC सत्यापन किया जाएगा।
- e-KYC पूर्ण होने के बाद विभागीय पोर्टल में पंजीकृत जानकारी एवं आधार से प्राप्त जानकारी का मिलान किया जाएगा। उसके बाद कार्य पूर्ण माना जाएगा। e-KYC पूर्ण होने पर हितग्राही के पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर मैसेज भेजा जाएगा।
डेटा मिलान पर विशेष ध्यान दिया गया है:
नाम, आधार और बैंक विवरण पूरी तरह मेल खाने चाहिए, किसी भी mismatch की स्थिति में आवेदन अस्वीकार हो सकता है
अधिकारियों की भूमिका
इस अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है:
- लाभार्थियों को जागरूक करना
- e-KYC प्रक्रिया में सहायता देना
- प्रगति की नियमित निगरानी
- समस्याओं का समाधान करना
- समय सीमा (Deadline)
e-KYC के लिए एक निश्चित समय सीमा तय की गई है। यदि कोई लाभार्थी समय पर e-KYC नहीं कराता:
- उसकी योजना का लाभ अस्थायी रूप से रोका जा सकता है
- गंभीर स्थिति में नाम सूची से हटाया जा सकता है
अभियान में आने वाली चुनौतियां
पत्र में कुछ प्रमुख चुनौतियों का भी उल्लेख है:
- जागरूकता की कमी
- तकनीकी समस्याएं
- ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या
- डेटा त्रुटियां
इनसे निपटने के लिए स्थानीय स्तर पर विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं।
e-KYC के लाभ
e-KYC पूरा करने से लाभार्थियों को कई फायदे मिलते हैं:
- योजनाओं का लाभ बिना रुकावट मिलता है
- भुगतान प्रक्रिया तेज होती है
- फर्जीवाड़ा खत्म होता है
- सिस्टम अधिक पारदर्शी बनता है

1 thought on “महतारी वंदन योजना (MVY e-KYC) का व्यापक e-KYC अभियान आज से चालू<span class="badge-status" style="background:#ff0000">NEW</span> ”