मरवाही: संविधान दिवस पर अमृत सरोवर स्थल में विशेष कार्यक्रम

Onlinetadka
\"\"

मरवाही, 25 नवंबर 2025:

जनपद पंचायत मरवाही द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर स्थल पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह निर्देश महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद, विकास भवन, अटल नगर रायपुर द्वारा प्राप्त पत्र के संदर्भ में जारी किए गए हैं।

पत्र के अनुसार, हर वर्ष की तरह इस बार भी 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत युवाओं, विद्यार्थियों, श्रमिकों, मनरेगा कर्मियों तथा स्व-सहायता समूह की महिलाओं सहित ग्रामीण समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

निर्देशित प्रमुख कार्यक्रम

  1. संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
  2. संविधान दिवस पर नैतिक गतिविधियाँ
  3. अमृत सरोवर की सफाई एवं सुरक्षा उपाय
  4. ग्रामीण खेल गतिविधियाँ
  5. वृक्षारोपण
  6. पोस्टर एवं सूचना बोर्ड
  7. जनजागरूकता नारा – “एक प्रण जल संरक्षण”

जनपद पंचायत मरवाही द्वारा जारी इस निर्देश का उद्देश्य संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा ग्रामीण समुदाय को पर्यावरण एवं जल संरक्षण से जोड़ना है।

\"\"

Leave a Comment