तेंदुमुडा में धान खरीदी का आगाज: विधि-विधान से हुई पूजा,

Onlinetadka
\"\"

तेंदुमुडा। क्षेत्र के तेंदुमुडा धान खरीदी केंद्र में आज धान खरीदी सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री किसन सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। उनके साथ जनपद सदस्य आरती राय, नैन चंद्रा, कुलदीप पाव, सरपंच मीरा पाव सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर केंद्र में धान खरीदी प्रक्रिया का प्रारंभ किया। इस दौरान किसानों को समय पर धान तुलाई, भुगतान एवं अन्य सुविधाएँ सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जहाँ किसानों ने नए खरीदी सत्र को लेकर अपनी उम्मीदें और सुझाव भी साझा किए।

\"\"

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर किसान को उचित मूल्य और सुविधाएँ मिलें। प्रशासनिक स्तर पर भी सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।

धान खरीदी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में संतोष और उत्साह का माहौल देखा गया।

1 thought on “तेंदुमुडा में धान खरीदी का आगाज: विधि-विधान से हुई पूजा,”

Leave a Comment